Uncategorized

राजसमंद जन विकास संस्थान पुस्तकालय परिसर

राजसमंद जन विकास संस्थान और महिला मंच में दिनांक 10/01/2022 को किशोर किशोरियों का सपना पुरा हुआ बहुत दिनों से पुस्तकालय खुलने की चर्चा हो रही थी | और आज की दिन पुस्तकालय खुलने का सपना भी पुरा हुआ है |

लीडर किशोरियों ने अपनी बात रखी और वो बताती है | लीडर किशोर व किशोरियों ने पुस्तकालय परिसर खुलने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा की हम में से बहुत सारे लड़के- लडकियों को पढ़ने का माहौल नहीं मिल पाता या पढ़ने के लिए क़िताबे नहीं होना, तथा वई – फई  (wifi) नेट की भी अच्छी सुविधा नहीं मिल पाती | इसके लिए राजसमंद जन विकास संस्थान और महिला मंच ने ये पुस्तकलय परिसर खोलने की पहल की ताकि यहाँ आकर शांत वातावरण में पढ़ सके और भविष्य में अपना लक्ष्य प्राप्त करें |

Login

Register

terms & conditions